बहराइच, अप्रैल 21 -- बहराइच, संवाददाता। जिले में डीजल संकट का असर अब कोटेदारों और शैक्षणिक संस्थानों पर भी साफ दिखने लगा है। डीजल की कमी के चलते जहां एक ओर कोटेदारों को राशन वितरण में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं, वहीं कॉलेजों और उनके हॉस्टलों का संचालन भी प्रभावित हो रहा है। कोटेदार अकील खां का कहना है कि ट्रकों से राशन गोदाम तक तो पहुंच जा रहा है, लेकिन वहां से गांवों तक ले जाने में भारी समस्या आ रही है। ट्रैक्टर चालकों का साफ कहना है कि डीजल न मिलने के कारण वे वाहन नहीं चला पा रहे हैं, जिससे राशन वितरण व्यवस्था बाधित हो रही है। कॉलेज और उनके हॉस्टल भी डीजल संकट से जूझ रहे हैं। तेजवापुर इलाके के एसकेएस कॉलेज सबलापुर, स्पार्क कॉलेज अलादादपुर और गुरुकुल टिकोरा समेत अन्य संस्थानों में जनरेटर संचालन, पानी की आपूर्ति और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं प...