बहराइच, अप्रैल 19 -- बहराइच, संवाददाता। डीजल, पेट्रोल व गैस आपूर्ति पर असर से पेट्रोल पंप पर भीड़ व लाइन ही नहीं जबरन तेल लेने को मारपीट तक होने लगी है। शनिवार की रात खैरीघाट इलाके के पिपरिया स्थित आरजे केएसके पेट्रोल पंप पर पुलिस की मौजूदगी में आधा दर्जन हमलावरों ने जबरन तेल न मिलने पर मैनेजर सेल्समैनों को दौड़ा दौड़ा सरिया व डंडे से पीट कर लहुलुहान कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में ही हमलावरों ने पंप के गेट में भी तोड़ फोड़ की। हजारों की भीड़ के दौरान अफरातफरी भगदड़ मच गई। आखिरकार पुलिस ने एफआईआर में भी खेल कर दिया। खैरीघाट थाने के पिपरिया गांव में आरजे केएसके नामक पेट्रोल पंप पर शनिवार रात लगभग नौ बजे हजारों वाहन चालकों व किसानों की डीजल, पेट्रोल की खरीददारी को लेकर भीड़ लगी थी। यह भी पढ़ें- पेट्रोल डीजल की किल्लत से बिगड़ रहे हालात, भीड़ ...