सोनभद्र, मार्च 28 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले से डीजल का अवैध परिवहन कर बिहार ले जाते समय एक व्यक्ति को जिला पूर्ति विभाग की टीम ने शुक्रवार की शाम को पकड़ा। टीम ने पकडे़ गए व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की। वहीं जिलाधिकारी बीएन सिंह ने डीजल और पेट्रोल की जमाखोरी करने वालों को सख्त चेतावनी दी तथा उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया है। बिहार के भभुआ के अधौरा थाना के चैनपुर गांव निवासी हीरालाल पुत्र इनरदेव जिले से शुक्रवार की शाम को डीजल का अवैध परिवहन कर बिहार राज्य ले जा रहे थे। जिला पूर्ति विभाग की टीम ने डीजल ले जा रहे उक्त व्यक्ति की जांच की तो मामला सामने आया। जिला पूर्ति विभाग की टीम ने डीजल को जब्त कर लिया और आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत कार्रवाई की। वहीं जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कहा कि जनपद में कानून ...