बोकारो, जून 6 -- बोकारो में डीजल की कीमत बढ़ने से आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। परिवहन लागत बढ़ने का असर सब्जी, फल व दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम पर पड़ने लगा है। वाहन चालकों, किसानों व व्यापारियों का कहना है कि डीजल महंगा होने से घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ना शुरु हो गया है। फल विक्रेता राजकुमार ने बताया कि ओडिशा से आने वाले पिकअप का भाड़ा पहले 8 से 9 हजार रुपये था, जो अब बढ़कर 10 से 12 हजार रुपये हो गया है। बिहार से आम लाने में भी 11 से 12 हजार रुपये के स्थान पर 13 से 14 हजार रुपये खर्च हो रहे हैं। इससे व्यापारियों की आमदनी प्रभावित हुई है। 180 से 200 रूपया मिलने वाला सेव अब 220 से 240 रूपया मिल रहा है। वहीं 200 से 220 रूपया मिलने वाले सेव 270 से 280 रूपया प्रतिकिलोग्राम तक मिल रहे हैं। यही हाल आम की भी है। गत वर्ष जो आम लोगो को 40 से...