गंगापार, अप्रैल 18 -- कौंधियारा थाना क्षेत्र के गौरा पेट्रोल पंप पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। टीकरी गांव निवासी सुनीत पांडेय डीजल भरवाने पहुंचे थे, इसी दौरान कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि मोनू, सोनू समेत दो अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना से अफरातफरी मच गई। मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी कौंधियारा कुल्दीप शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज व वीडियो कब्जे में ले लिया है। यह भी पढ़ें- पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से मारपीट कर दी धमकी, केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...