बांदा, अप्रैल 14 -- बांदा जनपद में गुरुवार से फिर शादी-सहालग का दौर शुरू हो रहा है, पर इस बार घरेलू गैस सिलेंडरों की किल्लत ने आयोजकों को चिंता में डाल दिया है। मैरिज हॉलों में शादी की बुकिंग भी कम हो रही है और मेहमानों में कटौती भी जा रही है। पहले जहां मैरिज हाल में एक-एक शादी में करीब एक हजार से ज्यादा मेहमानों की संख्या पहुंच जाती थी, वहीं अब इसे दो सौ से तीन सौ तक में ही सीमित किया जा रहा है। वहीं मैरिज संचालकों का कहना है कि व्यवसायि व घरेलू सिलेंडर खोजे नहीं मिल रहे हैं। लोग अब ब्लैक में भी देने को तैयार नहीं हैं। यह भी पढ़ें- तोरपा में गैस संकट से प्रभावित हो रहा शादी-विवाह का सीजन ऐसे में विकल्प के तौर पर डीजल गैस भट्टी का इंतजाम किया जा रहा है। दूसरी व्यवस्था लकड़ी के चूल्हे के रूप में हो रही है। जिनके घर शादी है, उनके परिवार व र...