डीजल-पेट्रोल संकट से हाहाकार, हाईवे जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन
बलरामपुर, अप्रैल 21 -- बलरामपुर संवाददाता। जिले में डीजल और पेट्रोल न मिलने से हाहाकार मचा हुआ है। मंगलवार सुबह डीजल पेट्रोल न मिलने से गुस्साए लोगों ने इंडियन पेट्रोल पंप के सामने बलरामपुर-बहराइच राजमार्ग को जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम को हटवाने के लिए कोई भी पुलिस कर्मी नजर नहीं आया। इसी तरह से अन्य पेट्रोल पंपों पर भी तेल को लेकर पूरे दिन मारामारी रही। पिछले चार दिनों से जिला मुख्यालय के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति ठप है। यह भी पढ़ें- घंटों मशक्कत के बाद मिला पेट्रोल, ली राहत की सांस मंगलवार सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग डीजल पेट्रोल लेने के लिए पंप पर लाइन में लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.