महाराजगंज, अप्रैल 22 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत में गैस सिलेंडर, डीजल-पेट्रोल की किल्लत व बिजली कटौती जैसे मुद्दों पर किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। जिलाध्यक्ष रामअशीष की अध्यक्षता में पंचायत करने के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय मांग पत्र प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।पंचायत में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। जिलाध्यक्ष रामअशीष ने कहा भीषण गर्मी के बावजूद लोग गैस एजेंसियों पर लंबी कतारों में खड़े होकर सिलेंडर लेने को मजबूर हैं। छोटे दुकानदारों व शादी-विवाह जैसे आयोजनों के लिए भी गैस की उपलब्धता नहीं हो पा रही है। भाकियू ने जनपद में पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- डीजल पेट्रोल संकट पर भाकियू का विरोध उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.