भदोही, मार्च 28 -- भदोही, संवाददाता। मार्च के पहले दिन यूएस-इजरायल ने ईरान पर हमला किया था। अब महीना खत्म होने में चंद दिन ही बचे हुए हैं पर युद्ध खत्म होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में युद्ध से उत्पन्न हुई गैस-तेल संकट की मार पूरे देश समेत जिले के लोग भी झेल रहे हैं। उपभोक्ता गैस की किल्लत झेल ही रहे थे कि अब डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति में भी कमी आ गई है। तेल खत्म होते ही लोग हाथ में 10-20 लीटर का गैलन लेकर पेट्रोल पंप की ओर रुख कर रहे हैं। सरकार और प्रशासन की ओर से लगातार आश्वासन दिया जा रहा है कि पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल का भंडारण है। इसके बावजूद अफवाह फैलने से लगातार पेट्रोल पंपो पर भीड़ जुट रही है। सुबह 11 बजे तक पंपों पर भीड़ दिखी लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद हालात सामान्य हो गए। किसी पेट्रोल पंप पर ज्यादा भीड़ तो कहीं मामूली ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.