बांदा, मई 14 -- बांदा। पीएम मोदी व सीएम योगी की अपील फिलहाल अभी जिले में ज्यादा प्रभाव नहीं दिखा पा रही है। पेट्रोल व डीजल की बिक्री में भी इसका कोई असर नहीं दिखा। पेट्रोल पंपों में पर्याप्त डीजल-पेट्रोल मिलता रहा। पेट्रोलियम कंपनियों ने क्रेडिट लिमिट खत्म करके कैश ले रही हैं। ऐसे में गुरुवार को जनपद के चार पेट्रोल पंप ड्राई रहे। अन्य में स्थिति लगग सामान्य रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों व एमपी-एमएलए से काफिलों में कटौती करने और समर्थकों को भी डीजल व पेट्रोल की बर्बादी रोकने की अपील की है। फिलहाल जनपद में अफसरों, व्यापारियों, नेताओं से लेकर अन्य वर्ग में इस अपील का कोई असर नहीं दिख रहा है। यह भी पढ़ें- काफिलों में वाहनों की कटौती के बाद घटी डीजल-पेट्रोल की विक्री गुरुवार को शहर के कई पेट्रोल पंपो...