श्रावस्ती, अप्रैल 24 -- श्रावस्ती, संवाददाता। श्रावस्ती अधिवक्ता संघ इकौना की ओर से डीजल और पेट्रोल न मिलने के कारण शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। संघ के महामंत्री ने समस्त न्यायालयों पर भेजे गए मांग पत्र के आधार पर शुक्रवार से अनिश्चित कालीन के लिए समस्त न्यायालयों का बहिष्कार किया गया है । अधिवक्ता संघ अध्यक्ष उदयराज पांडे ने बताया कि अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य तहसील इकौना क्षेत्र के अधिवक्ता अपने दो पहिया व चार पहिया वाहनों से तहसील इकौना में विधि व्यवसाय के लिए दैनिक रूप से निजी वाहनों से आते हैं । जिनको पेट्रोल डीजल की अति आवश्यकता होती है और समय से न्यायालयों पर पहुंचना अनिवार्य होता है । यह भी पढ़ें- नेशनल हाईवे 730 मार्ग को जाम करने के मामले में पुलिस सख्त: 13 नामजद व 15 अज्ञात पर मुकदमा नेशनल हाईवे मार्ग...