बहराइच, अप्रैल 17 -- बहराइच, संवाददाता। डीजल और पेट्रोल की किल्लत ने अब गंभीर रूप ले लिया है। पिछले चार दिनों से जारी ईंधन संकट के चलते आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर तो स्टॉक खत्म होने के कारण पंप बंद करने पड़े हैं। डीजल न मिलने की वजह से सड़कों पर वाहनों का चक्का जाम होने लगा है। यातायात व्यवस्था पूरी चरमराने लगी है। ऑफिस जाने वाले लोगों, छात्रों और व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं डीएसओ ईंधन की कमी न होने का राग अलाप रहे हैं। यह भी पढ़ें- जिले में गहराया डीजल व पेट्रोल का संकट, पंपों पर लग रही वाहनों की कतार समस्या का ठोस समाधान नहीं निकाल पा रहे हैं। इस संकट का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ रहा है। रव...