रामपुर, मई 20 -- पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन-तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद अब एक बार फिर 90-90 पैसे की बढ़ने से आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। रामपुर में पेट्रोल की कीमत 98.70 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 91.95 रुपये प्रति लीटर हो गया है। अब जन सामान्य से जुड़ी वस्तुओं पर भी महंगाई का तड़का लगेगा। उधर,ट्रास्पोर्टर भी कारोबार को लेकर परेशान है। इनके भाड़े में भी बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल लेने आए लोगों को जब दाम बढ़ने की जानकारी हुई। लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई ने घरेलू बजट बिगाड़ दिया है। नौकरीपेशा और मध्यम वर्ग के लिए खर्च संभालना मुश्किल होता जा रहा है। हालांकि इसका असर भी पेट्रोल पंपों पर दिखा। लगभग 10 प्रतिशत रोजाना से कम लोग पेट्रोल, डीजल लेने पहुंचे, ऐसा पेट्रोल पंप संचालकों क...