लखीसराय, मई 27 -- कजरा, एक संवाददाता। इन दिनों अपना घर बनाना लोगों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने निर्माण सामग्री बाजार का संतुलन बिगाड़ दिया है। महज 15 दिनों के भीतर बालू, गिट्टी, ईंट, सीमेंट और सरिया के दामों में तेज उछाल दर्ज किया गया है। हालात ऐसे हैं कि कई परिवारों ने निर्माण कार्य की रफ्तार धीमी कर दी है, जबकि कुछ लोगों ने फिलहाल नया काम शुरू करने का फैसला टाल दिया है। निर्माण कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि डीजल महंगा होने से ट्रकों और ट्रैक्टरों का भाड़ा बढ़ गया है। बालू और गिट्टी जैसी सामग्री बाहर से मंगाई जाती है, ऐसे में परिवहन लागत सीधे बाजार भाव पर असर डाल रही है।-----15 दिन में ही बदल गया बाजार का रेट:स्थानीय बाजार के अनुसार पहले जो बालू करीब 5500 रुपये प्रति ट्रैक्टर मिल रही थी,...