सासाराम, अप्रैल 2 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवादाता। समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभा भवन में जिले में पेट्रोलियम पदार्थों की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए गुरूवार को डीएम उदिता सिंह ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान पेट्रोल पंप संचालकों से जानकारी मिली कि जिले में पेट्रोल एवं डीजल की किसी प्रकार की कमी नहीं है तथा आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...