संतकबीरनगर, अप्रैल 24 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में डीजल पेट्रोल की कमी के संकट से निजात नहीं मिल रही है। शहर में पंपों पर आपूर्ति होने से कुछ राहत रही पर ग्रामीण क्षेत्रों में कई पंपों पर डीजल-पेट्रोल का संकट बना हुआ है। लगन के सीजन में लोगों को डीजल पेट्रोल के लिए दिक्कतें हो रही हैं। लोगों को कई पंपों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। हाल यह हो गया है कि मांग बढ़ने से 24 घंटे में ही पंप ड्राई हो जा रहे हैं। जहां पर तेल मिल रहा है वहां लोगों की भीड़ लग जा रही है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को उपलब्ध कराने के लिए सीमित मात्रा में तेल दिया जा रहा है।--------------------24 घंटे में ही सूख जा रहे पंप, लोगों की बढ़ी परेशानीमेंहदावल क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की किल्लत कम होने का नाम नहीं ले रही है। बढ़ती मांग और लगातार भीड़ के चल...