डीजल-पेट्रोल किल्लत के विरोध में कार्य बहिष्कार
जौनपुर, जून 12 -- बदलापुर। तहसील अधिवक्ता संघ की बैठक गुरुवार को अध्यक्ष राजदेव यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें क्षेत्र में चल रही डीजल-पेट्रोल की किल्लत के विरोध में अधिवक्ताओं ने अपने कार्य से बहिष्कार किया। बैठक में अधिवक्ताओं ने कहा कि डीजल-पेट्रोल की किल्लत के चलते भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वादकारी अलग से परेशान हैं। लोगों ने विरोध में सर्वसम्मति से न्यायिक कार्य न करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर महामंत्री जीतेंद्र सिंह, विष्णुदत्त शुक्ल, मुन्ना लाल यादव, राम अजोर, सिकंदर निषाद, राघवेंद्र मणि त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.