श्रावस्ती, अप्रैल 19 -- श्रावस्ती, जमुनहा, संवाददाता। जिले में डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति बेपटरी चल रही है। इससे आम लोगों की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नियमित सप्लाई न मिलने से आने वाला स्टाक कुछ ही घंटो में खप जा रहा है। डीजल व पेट्रोल के लिए कड़ी धूप में भी लोगों का दिन पम्पों पर ही बीत रहा है। अफवाहों के बीच जहां एक बार फिर पेट्रोल पम्पों पर लोगों की बेतहासा भीड़ उमड़ पड़ी है। तो वहीं सहालग के बीच मांग बढ़ने से पम्पों पर लाइन कम नहीं हो रही है। जिसके चलते पंपों पर आने वाला स्टाक नाकाफी साबित हो रहा है। यह भी पढ़ें- अल्हागंज में कहीं डीजल तो कहीं पेट्रोल का संकट एक ओर जहां कई पंपों पर लंबी लाइन लगी नजर आ रही है, तो वहीं दूसरी ओर कई पंपों पर स्टाक खतम होने से सन्नाटा पसरा है। जमुनहा के साईं स्वास्तिक सर्विस स्टेशन मधवापुर रोड शिका...