नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात से जुड़े शुल्क में बड़ा बदलाव किया है। 1 सितंबर से लागू नए आदेश के तहत डीजल के निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट लेवी को Rs.3 प्रति लीटर से घटाकर सिर्फ Rs.1 प्रति लीटर कर दिया गया है। इसके साथ ही डीजल निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में भी कटौती की गई है। इसे Rs.24 प्रति लीटर से घटाकर Rs.19 प्रति लीटर कर दिया गया है। सरकार के इस फैसले को पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात करने वाली कंपनियों के लिए राहत के तौर पर देखा जा रहा है। एक्सपोर्ट शुल्क और विंडफॉल टैक्स में कमी से निर्यात करने वाली कंपनियों पर टैक्स का बोझ घट सकता है और उनके कारोबार की लागत एवं मार्जिन पर सकारात्मक असर पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- दिग्गज निवेशक आशीष धवन ने इस कंपनी में खरीदे 35 लाख शेयर, 2 दिन में 9% उ...