डीजल नही मिलने से आटा चक्की संचालक परेशान
लातेहार, मई 29 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के आटा चक्की संचालको को अब तक डीजल उपलब्ध नही कराई जा सकी है। आटा चक्की संचालक काफी परेशान हैं। विजय अग्रवाल सहित अन्य आटा चक्की संचालको ने बताया कि एमओ को लिखित आवेदन देकर डीजल उपलब्ध करवाने की मांग की गई थी। क्यो कि पेट्रोल पंप से जार या गैलन में उन्हें डीजल नही दिया जा रहा है। डीजल के अभाव में आटा चक्की बन्द होने की संभावना बन गई है। उन्होंने बताया कि लिखित आवेदन देने के बावजूद अब तक जार या गैलन में डीजल उन्हें देने के लिए निर्देश नही दिया गया है। आटा चक्की संचालको ने उनकी समस्या को गम्भीरता से लेने का निवेदन अधिकारियों से किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.