लखनऊ, जुलाई 30 -- चारबाग डिपो की साधारण बस (यूपी 78 एलएन 1370) में आग लगने के कारणों की जांच रिपोर्ट बस्ती के एआरएम ने लखनऊ क्षेत्र के आरएम को सौंप दी है। जांच में खुलासा हुआ है कि वर्कशॉप कर्मियों की लापरवाही के कारण बस के डीजल टैंक के नट-बोल्ट ढीले रह गए थे। चलती बस में डीजल टैंक का एक हिस्सा टूटकर लटक गया और सड़क से घिसटने पर निकली चिंगारी से डीजल ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते बस का 80 प्रतिशत हिस्सा जलकर खाक हो गया। यह हादसा 28 जुलाई की सुबह करीब 11:15 बजे हुआ, जब यह बस आलमबाग टर्मिनल से 25 सवारियां लेकर गोरखपुर जा रही थी। बस्ती टोल प्लाजा के पास आग लगते ही समय रहते सभी यात्रियों और उनके सामान को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि बस में आग लगने की घटना में वर्कशाप कर्मियों क...