फतेहपुर, मई 16 -- खागा। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उस समय हड़कंप मच गया जब एक किसान ने कानूनगो व लेखपाल के उत्पीड़न से तंग आकर अपने ऊपर डीजल छिड़ककर आत्मदाह करने की कोशिश की। अचानक हुई इस घटना से प्रशासनिक अमले और फरियादियों में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने तत्परता से बड़ी अनहोनी टल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम निधि गुप्ता वत्स ने जांच के निर्देश दिए हैं। नगर के सुजरही निवासी छेद्दू पुत्र रतीवा ने बताया कि उसकी जमीन के बगल के काश्तकार घनश्याम की जमीन है। उसका आरोप है कि क्षेत्रीय हल्का लेखपाल अमरजीत सिंह और कानूनगो अरविंद सिंह ने घनश्याम से मिलकर उसकी भूमिधरी जमीन को गलत ढंग से नापकर दूसरे पक्ष को कब्जा दिला दिया है। पीड़ित ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने इससे पहले भी कई बार शिकायतें की थीं लेकिन समाधान नहीं हुआ। हर बा...