डीजल की महंगाई ने बढ़ाया खेती का खर्च, किसानों की बढ़ी चिंता
गोपालगंज, जून 9 -- गोपालगंज। खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ ही किसानों की चिंता बढ़ गई है। डीजल और पेट्रोल की बढ़ी कीमतों का सीधा असर खेती-किसानी पर पड़ रहा है। खेतों की जोताई, पटवन, बिचड़ा तैयार करने, रोपनी तथा खाद-बीज के परिवहन तक का खर्च बढ़ गया है। गोपालगंज जिले में करीब 1.10 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलों की खेती होती है। खेती-किसानी से लगभग 4.68 लाख किसान जुड़े हुए हैं। किसानों का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार धान की खेती पर प्रति एकड़ दो से तीन हजार रुपये तक अतिरिक्त खर्च आ रहा है। एक एकड़ खेत की जोताई में ट्रैक्टर का खर्च 300 से 500 रुपये तक बढ़ गया है। वहीं डीजल चालित पंपसेट से सिंचाई कराने पर भी अधिक राशि खर्च करनी पड़ रही है। खाद और बीज की ढुलाई के साथ कृषि कार्यों में उपयोग होने वाले वाहनों का किराया भी बढ़ा है। ऐसे में ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.