डीजल की महंगाई ने किसानों की चिंता को दी नई ऊंचाई
कौशाम्बी, मई 27 -- मंझनपुर, संवाददाता भीषण गर्मी ने खेती-किसानी को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। इसी बीच डीजल की बढ़ती कीमतों ने अन्नदाताओं की परेशानी और बढ़ा दी है। दोआबा क्षेत्र के किसान पहले ही खाद, बीज, कीटनाशक व मजदूरी की बढ़ती लागत से जूझ रहे थे, अब ईंधन की महंगाई ने उनकी चिंता को नई ऊंचाई दे दी है।किसानों के अनुसार, ट्रैक्टर से खेतों की जुताई पहले पांच सौ रुपये प्रति घंटा थी, जो अब छह सौ से साढ़े छह सौ रुपये हो गई है। पंपिंग सेट से सिंचाई और अन्य कामों में भी खर्चा बढ़ गया है। गढ़वा गांव निवासी किसान जयप्रकाश ने बताया कि एक बीघा धान की रोपाई में पहले करीब 5,500 रुपये खर्च होता था, यह अब बढ़कर 6,500 रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। छोटे और सीमांत किसान इस स्थिति से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। पचंभा के किसान चंद्रभवन ने हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.