डीजल की बढ़ी कीमतों ने पानी कर दिया महंगा
बागपत, मई 23 -- बड़ौत। भीषण गर्मी के साथ आम जनता पर महंगाई की एक और मार पड़ गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार और घरेलू नीतिगत बदलावों के चलते ईंधन की कीमतों में हुई बढ़ोतरी का असर अब पीने के पानी पर भी दिखने लगा है। डीजल और पेट्रोल महंगा होने के कारण शहर में संचालित आरओ प्लांट संचालकों ने पानी के जार की कीमतों में इजाफा कर दिया है। इसके चलते जो पानी अब तक आम लोगों की पहुंच में था, वह धीरे-धीरे महंगा होता जा रहा है। जिलेभर के कई इलाकों में घर-घर पानी पहुंचाने वाले वेंडरों ने बढ़ी परिवहन लागत का बोझ सीधे उपभोक्ताओं पर डालना शुरू कर दिया है। 20 लीटर वाले पानी के जार पर दो से तीन रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। शहर में पानी की कीमतें भी एक समान नहीं हैं। दूरी और मांग के हिसाब से अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग दाम वसूले जा रहे हैं। शहर में बड़े पैमाने पर व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.