बांदा, मार्च 29 -- बांदा। संवाददाता खाड़ी देशों में युद्ध के चलते जनपद में भी डीजल व पेट्रोल की मारामारी देखी जा रही है। हालांकि अभी अधिकांश पेट्रोल पंपों में स्थिति सामान्य है, पर ट्रैक्टर-थ्रेसर मालिकों ने अभी से कतराई व मड़ाई के दाम बढ़ा दिए हैं। बारिश व ओलों से सहमे किसान जल्द से जल्द फसलों की मड़ाई कर दाना घर ले जाने की तैयारी में हैं, पर मड़ाई महंगी होने के कारण वह परेशान भी नजर आ रहे हैं।किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए मेहनत कर जल्दी-जल्दी खेतों में पडी पकी फसलों की कतराई कर रहा है। बीते दिनों हुई बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि से सहमा हुआ किसान रात-दिन अपने-अपने खेतों पर रहकर चना, मसूर, सरसों, गेहूं की फसलों की कतराई में जुट गया है। पानी में भीगी हुई फसलों, थ्रेसर के जल्द न मिल पाने की वजह से किसान चारों तरफ हाथ-पैर मार कर किसी तरह फसल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.