पलामू, अप्रैल 30 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले में डीजल की किल्लत किसी-किसी दिन गहरा जा रहा है। साथ ही बड़ी मात्रा अर्थात 250 लीटर से ज्यादा डीजल एक साथ खरीदने वालों को अब दो बार में खरीदना पड़ रहा है। इसके कारण कामर्शियल ग्राहकों को परेशानी हो रही है। साथ ही जिस पेट्रोल पंप से बड़ी मात्रा में दिन के पूर्वाहन में खरीदारी हो रही है वहां शाम में ग्राहकों को निराश होना पड़ रहा है। चूकि पलामू क्षेत्र में उद्योगों की संख्या कम होने के कारण डीजल की खपत कम है। इसके कारण किल्लत का असर भी कम हो रहा है। यह भी पढ़ें- जिले में अभी तक पेट्रोल और डीजल की नहीं है किल्लतपेट्रोल पंप संचालकों की स्थिति पेट्रोप पंप संचालक अविनाश कुमार ने बताया कि चूकि डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति अब शाम में की जा रही है और नकदी भुगतान कर इंधन खरीदना पड़ रहा है। इसके कारण द...