सिमडेगा, मई 28 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में डीजल की किल्लत देखने को मिल रही है। कई पेट्रोल पंपों में डीजल पूरी तरह खत्म हो चुका है। जबकि कुछ पंपों पर सीमित मात्रा में ही डीजल दिया जा रहा है। वहीं पेट्रोल की उपलब्धता कई पंपों में फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। हालांकि कई जगहों पर इसकी भी सीमित बिक्री की जा रही है। पेट्रोल पंप संचालकों के अनुसार कृषि गतिविधियों में बढ़ती मांग और लोगों द्वारा जरूरत से ज्यादा ईंधन खरीदने के कारण दबाव बढ़ गया है। संचालकों ने कहा कि सभी उपभोक्ताओं को ईंधन उपलब्ध कराने के लिए सीमित मात्रा में वितरण किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- खूंटी में तेल की किल्लत नहीं, फिर भी नियंत्रित आपूर्ति ताकि किसी का काम प्रभावित न हो। पंप संचालकों ने लोगों से अपील की है कि अफवाह में अतिरिक्त डीजल-पेट्रोल की खरीदारी न करें। उनका कहन...