चतरा, अप्रैल 30 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। अमेरिका और ईरान के बीच जंग को असर सात समन्दर पार असरदार दिखने लगा है। इसका ऐसा असर है कि करणपुरा कोयलांचल में कोल उत्पादन और डिस्पैच प्रभावित हो रहा है। बताया गया कि मगध में 75 हजार लीटर रोज डीजल की खपत है। इसकी आपूर्ति कामर्शियल बल्क के माध्यम से हो रही है। प्रति लीटर 135 रू वीपीआर कंपनी कर रही है। वहीं आम्रपाली एसएनसी को कामर्शियल डीजल खरीदने का लाइसेंस नहीं मिला है। नतीजतन कंपनी को खुले बाजार से डीजल खरीदना पड़ रहा है। कोयला उत्पादन के लिए जहां हर रोज एनसीसी को 75 हजार लीटर की जरूरत है वहां मात्र 25 से 30 हजार लीटर बाजार से मिल रहा है। खबर है कि एनसीसी को हर रोज 30 हजार टन कोयला शिवपुर साइडिंग डिस्पैच करना है जो दस- बारह हजार में सिमट जा रहा है। इसी प्रकार कोल ट्रांसपोर्टिग कंपनियों को भी डीजल के...