प्रयागराज, जून 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। डीजल और टोल टैक्स की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच प्रयागराज के ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने मालभाड़ा बढ़ाने का फैसला लिया है। सोमवार को प्रयागराज गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ट्रस्ट की ओर से आयोजित बैठक में सभी प्रमुख ट्रांसपोर्ट यूनियनों और पदाधिकारियों की मौजूदगी में विभिन्न स्टेशनों के लिए मालभाड़े में 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी पर सहमति बनी।

बैठक की अध्यक्षता बैठक की अध्यक्षता अनिल चौरसिया ने की, जबकि संचालन महामंत्री तुफैल अहमद ने किया। बैठक में ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले कुछ समय में डीजल के दाम में करीब सात रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी हो चुकी है। इसके साथ ही कई मार्गों पर टोल टैक्स भी बढ़ा दिया गया है, जिससे परिवहन लागत लगातार बढ़ती जा रही है। ट्रांसपोर्टरों का कह...