डीजल औसत कम आने पर ड्राइवरों के वेतन से कटौती, हंगामा
लखनऊ, मई 17 -- रोडवेज बसों में डीजल औसत कम आने पर ड्राइवरों के वेतन से कटौती की जा रही है। मनमानी कटौती के विरोध में शनिवार सुबह ड्राइवरों ने अमौसी स्थित नादरगंज कार्यशाला पर जमकर हंगामा किया। इससे सुबह आठ बजे से दस बजे तक बसों का संचालन ठप रहा। करीब एक दर्जन बसें रूट पर नहीं जा सकीं और यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। रोडवेज को भी राजस्व का नुकसान हुआ। चारबाग डिपो के ऐसे 26 चालकों का वेतन जारी हुआ है, जिनमें से कई के वेतन से डीजल का सिर्फ एक लीटर औसत कम आने पर भी भारी कटौती की गई है। यह भी पढ़ें- रोडवेज में ईधन व्यय को न्यूनतम और प्रवर्तन कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश कुछ ड्राइवरों के वेतन में इतनी कटौती की गई कि वेतन ही नहीं मिला। इस कटौती के विरोध में चालकों ने अमौसी स्थित नादरगंज वर्कशाप पर सुबह 8 से 10 बजे तक रोडवेज प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.