कन्नौज, मार्च 25 -- छिबरामऊ, संवाददाता। प्रेमपुर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत जीटी रोड हाईवे किनारे स्थित पेट्रोल पंप पर दबंगों ने उधार में डीजल मांगा। जब सेल्समैन ने उधार देने से मना कर दिया। इस पर दबंगों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत के बाद भी पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित ने एसपी को शिकायतीपत्र भेज कर न्याय की गुहार लगाई है। कोतवाली क्षेत्र के खानपुर कुर्मी गांव निवासी सत्येंद्र कुमार दुबे पुत्र राधेश्याम जीटी रोड हाईवे किनारे प्रेमपुर के पास एक पंप पर सेल्समैन है। उसने बताया कि 20 मार्च को रामखेड़ा गांव निवासी एक युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ पंप पर आया और उधार में डीजल मांगा। जब उसने उधार देने से मना कर दिया। इस पर गुस्साए आरोपी ने गालीगलौज करते हुए अपने साथियों के साथ मिलकर उसे लाठी -डंडों से बेरहमी...