ललितपुर, मार्च 26 -- बुधवार की तरह बृहस्पतिवार को भी कस्बा और आस पास के पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल के लिए लंबी कतारें देखी गईं। ईंधन की कमी के कारण छोटे और मध्यम वर्ग के किसान विशेष रूप से परेशान नजर आए। जायद की मूंग, सब्जी और गन्ने आदि की बुआई के लिए पानी की जरूरत होती है। इस मौसम में नहरों का संचालन नहीं होता है और फसलों की सिंचाई बिजली तथा डीजल पंपसेट पर ही निर्भर रहती है। इसी कारण मौजूदा समय में डीजल मांग में बढ़ोत्तरी हो गई है। वहीं कस्बा और आस पास के अधिकतर पंपिंग स्टेशनों पर डीजल के साथ अब पेट्रोल भी मिलना बंद हो गया है। स्टाक खत्म हो जाने के बाद यह हालात बन गए हैं। अब गाड़ियां आने के बाद ही डीजल और पेट्रोल लोगों को दिया जा सकेगा। किसानों ने बताया कि इस समय डीजल न मिलने से उनकी फसल प्रभावित हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...