फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 21 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। माल भाड़ा ढोने वाले ट्रकों के लिए डीजल की लिमिट, सब्जी मंडियों में नीबू दस रुपये के दो और समोसे का रेट 7 रुपये से लेकर 10 रुपये। पेट्रोल डीजल की आग सिर्फ ट्रकों का टैंक ही नहंी रसोई का बजट भी जला रही है। माल भाड़ा बढ़ने के संकेत से ही महंगाई का रिएक्शन शुरू हो गया है। सरसों के तेल से लेकर घरेलू उत्पाद की कई वस्तुओं के दाम बढ़ गये हैं। स्थिति यहीं तक सीमित नहींं है। होटल और रेस्टोरेंट में भी ग्राहक कम हो गये हैं। एक सप्ताह के भीतर डीजल और पेट्रोल की कीमत में चार रुपये का इजाफा हुआ है। इस इजाफे ने हर स्तर पर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। डीजल महंगा होते ही ट्रक कारोबारियों ने माल भाड़ा बढ़ाने के संकेत दे दिये हैं। इसका सीधा असर आम आदमी पर दिख रहा है। यह भी पढ़ें- खेती-किसानी से मालभाड़ा, रोजाना ...