गाज़ियाबाद, मार्च 26 -- गाजियाबाद,संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी ने आपूर्ति विभाग व ईधन कंपनियों के साथ बैठक की। इस दौरान डीएम ने डीजल, पेट्रोल और सीएनजी का भंडारण करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने ईंधन कंपनियों के साथ बैठक की। अधिकारी ने बताया कि जिले में डीजल, पेट्रोल व सीएनजी पर्याप्त मात्रा में है। इसकी कोई कमी नहीं है। उन्होंने ईंधन का अनाधिकृत रूप से भंडारण करने व इनकी कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी से डीजल,पेट्रोल और सीएनजी का अनावश्यक स्टॉक न करने की अपील की है। वहीं आपूर्ति विभाग को जिले में संचालित पंपों पर बिना हेलमेट ईंधन नहीं देने के निर्देश दिए है। इसको लेकर पंपो पर लगातार जांच करन...