शाहजहांपुर, फरवरी 16 -- महाशिवरात्रि के अवसर पर डीग गांव के नर्मदेश्वर मंदिर में शिव परिवार मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। निगोही में महाशिवरात्रि धूमधामपूर्वक मनाई गई। सुबह-सुबह स्नान के बाद लोगो ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। निगोही के डींग गांव में स्थित नर्मदेश्वर मंदिर में भगवान शिव के पूरे परिवार की मूर्ति स्थापित की गई। तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा और भाजपा नेत्री रजनी भानू सिंह ने ग्रामीणो के साथ कलश यात्रा में शामिल होकर शिव आराधना की। इस अवसर पर काफी भक्त मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.