हल्द्वानी, जनवरी 31 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के तहत चल रही अंडर-19 बालक वर्ग की जिला क्रिकेट लीग में जीएनजी क्रिकेट ग्राउंड पर डीके स्पोर्ट्स और बिंदुखत्ता क्रिकेट अकादमी में मुकाबला हुआ। जिसमें डीके स्पोर्ट्स ने 275 रनों से शानदार जीत दर्ज की। डीके स्पोर्ट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 5 विकेट पर 358 रन बनाए। हार्दिकराज बिष्ट ने 124 रनों की पारी खेली। ईशान ने 67 और श्लोक पंत ने 42 रन बनाए। बिंदुखत्ता के आदर्श ने 2 तथा विश्वजीत और अनिरुद्ध ने 1-1 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिंदुखत्ता अकादमी 28वें ओवर में 83 रन पर ऑलआउट हो गई। आरुष और विश्वजीत ने 18-18 रन बनाए। डीके स्पोर्ट्स के कुशाग्र ने 3 और अनामय पाण्डे ने 2 विकेट चटकाए। मैन ऑफ द मैच हार्दिकराज बिष्ट रहे। अंपायर शिवम पांडे और भूपे...