नई दिल्ली, अगस्त 3 -- कर्नाटक में मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण के दो महीने बाद कैबिनेट का विस्तार किया जा रहा है। शिवकुमार मंत्रिमंडल में 20 मंत्रियों को जगह दी जाएगी। पहले से ही कैबिनेट में 14 मंत्री थे। ऐसे में अब मंत्रियों की संख्या 34 हो जाएगी। 3 जून को डीके शिवकुमार और उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर ने 12 अन्य मंत्रियों के साथ शपथ ली थी। कर्नाटक में संवैधानिक रूप से कुल 34 मंत्री ही हो सकते हैं। अब राज्य की कैबिनेट में कोई जगह खाली नहीं रहेगी। दिल्ली में आलाकमान के साथ बैठक में इन नामों को मंजूरी दी गई है। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, रणदीप सिंह सुरजेवाला, पूर्व सीएम सिद्धारमैया, बीके हरिप्रसाद और खुद शिवकुमार मौजूद थे।यह है मंत्रियों की लिस्ट पीएम नरेंद्र स्वामी शिवर...