हल्द्वानी, अप्रैल 5 -- हल्द्वानी। डीके क्रिकेट अकादमी पीली कोठी के मैदान में आयोजित 40-40 ओवर के क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। कप्तान गर्वित कांडपाल की अगुवाई वाली डीके रेड 11 ने डीके ब्लू को दो विकेट से हराकर खिताबी जीत हासिल की। फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कल्पेश पंत की कप्तानी वाली डीके ब्लू की टीम ने सभी विकेट खोकर 208 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीके रेड 11 ने शानदार खेल दिखाते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाकर जीत दर्ज की। विजेता टीम की ओर से ऋतिक नायक ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 16 गेंदों में 18 रन बनाए और 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए, जिसके लिए उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। व्यापारी नेता एवं लायंस क्लब हल्द्वानी ग्रीन सिटी के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद अग्रवाल 'गोल्डी' ने खिलाड़ियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.