अल्मोड़ा, जनवरी 27 -- सिविल सर्विसेज बैडमिंटन के राज्य स्तरीय ट्रायल में अल्मोड़ा के डीके जोशी ने फाइनल में पिथौरागढ़ के मनोज वर्मा को हराकर राज्य बैडमिंटन टीम में अपना स्थान पक्का किया। अब वह ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसपर विधायक मनोज तिवारी, उत्तरांचल बैडमिंटन संघ के महासचिव बीएस मनकोटी, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या, उप क्रीड़ा अधिकारी अरुण बनग्याल, राम अवतार अग्रवाल, सुरेश कर्नाटक, गोकुल मेहता, राकेश जायसवाल, डॉ. संतोष बिष्ट आदि ने खुशी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...