लखीसराय, मई 31 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सेवा की उपलब्धता के उद्देश्य से रविवार को डीएस डॉ. कुमार अमित ने सदर अस्पताल के विभिन्न वार्ड का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीज को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधा, स्वास्थ्य कर्मी की उपस्थिति व इलाज से संबंधित जरूरी जीवन रक्षक उपकरण की उपलब्धता का बारीकी से समीक्षा किया। यह भी पढ़ें- डीएस ने विभिन्न वार्ड का निरीक्षण कर की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षानिरीक्षण के दौरान की गई समीक्षा डीएस ने बताया कि रविवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण इमरजेंसी व लेबर वार्ड को छोड़कर अन्य वार्ड में स्वास्थ्य कर्मी और मरीज का दबाव कम रहता है। ऐसे में वार्ड में उपलब्ध उपकरण और अन्य सुविधा की बारीकी से समीक्षा करने में सहूलियत मिलती है। ओपीडी संचालन के दौरान नि...