बांदा, अगस्त 27 -- बांदा। बड़ोखर खुर्द स्थित प्रगतशील किसान प्रेम सिंह के फार्म हाउस में गुरुवार को डीएस ग्रुप की 'आवर्तनशील खेती मार्ग दर्शिका' पुस्तक का विमोचन किया गया। प्रमुख एफएमसीजी समूह और मल्टी-बिज़नेस कॉरपोरेशन, धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) ने अपनी सीएसआर गतिविधियों के तहत 'आवर्तनशील खेती मार्गदर्शिका' लॉन्च की। बताया कि यह एक व्यावहारिक पुस्तिका है, जिसमें बुंदेलखंड में आवर्तनशील खेती मॉडल को लागू करने से मिले क्षेत्रीय अनुभवों और सीख को दर्ज किया गया है। विमोचन कार्यक्रम में 25 से अधिक गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ), विकास संगठनों और अन्य हितधारकों ने हिस्सा लिया, जिन्होंने इस दृष्टिकोण को व्यापक स्तर पर अपनाने और दोहराने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया। अपनी सीएसआर पहलों के तहत, डीएस ग्रुप उत्तर प्रदेश के बांदा और महोबा तथ...