चतरा, दिसम्बर 9 -- चतरा, प्रतिनिधि। सरकार द्वारा सहायक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दे दिया गया है, लेकिन स्कूल आवंटन नहीं होने से वर्तमान समय में ये शिक्षक प्रतिदिन डीएससी कार्यालय पहुंचकर हाजिरी बना रहे हैं। हाजिरी बनाने के लिये शिक्षकों में खुब आपाधापी हो रही है। सोमवार को डीएससी ऑफिस के बाहर सुबह से ही शिक्षकों की लंबी कतार देखी गई। शिक्षकों का कहना है कि जब तक स्कूल प्रतिस्थापन की प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक उन्हें रोजाना डीएससी कार्यालय में हाजिरी बनानी होगी। वैसे इन शिक्षकों को जल्द ही स्कूलों में तैनात कर दिया जायेगा। इसके शिक्षा विभाग के द्वारा प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...