डीएसबी में स्नातक की आधे से अधिक सीटें खाली
नैनीताल, अगस्त 4 -- नैनीताल, संवाददाता। डीएसबी परिसर में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया के तीन चरण पूरे होने के बाद भी अधिकांश पाठ्यक्रमों में आधी सीटें भी नहीं भर पाई हैं। युवाओं के प्रवेश प्रक्रिया में दिलचस्पी न दिखाने से बीए, बीएससी और बीकॉम में सीटें खाली रह गई हैं। ऐसे में अब कुमाऊं विवि ने 10 अगस्त तक पुन: पंजीकरण और प्रवेश के लिए पोर्टल खोल दिया है। इस बार 'ओपन टू ऑल' प्रक्रिया के तहत सीधे प्रवेश दिए जा रहे हैं।परिसर प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, बीए की 600 सीटों के सापेक्ष अब तक 324 छात्र-छात्राओं ने ही प्रवेश लिया है l बीएससी 320 सीटों के मुकाबले 207 प्रवेश हुए हैं, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की 180 सीटों में से केवल 65 सीटें ही भर पाई हैं l तीनों प्रमुख पाठ्यक्रमों को मिलाकर देखें तो 1100 सीटों में से 596 पर ही प्रवेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.