नैनीताल, जनवरी 31 -- नैनीताल। डीएसबी परिसर में शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर शनिवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को विदाई सम्मान पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा ने की। इस दौरान डॉ. हीरा पांडेय, राजेंद्र सिंह अधिकारी, सतीश कुमार, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, इंद्रा पंत और रेनुका उप्रेती को विदाई दी गई। यहां शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नंदाबल्लभ पालीवाल, सचिव विपिन चंद्र, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष नासिर अली मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...