डीएसबी में संस्कृत सप्ताह की शुरुआत
नैनीताल, अगस्त 25 -- नैनीताल l डीएसबी परिसर के संस्कृत विभाग में संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का शुभारंभ मंगलवार से हो गया। सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम के प्रथम दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में स्नातक, स्नातकोत्तर एवं शोध छात्रों ने मनभावन श्लोकों का सस्वर पाठ किया। इसके साथ ही पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता और समूह गान प्रतियोगिता में भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. लज्जा भट्ट ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने संस्कृत की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारी भारतीय ज्ञान परम्परा सार्वकालिक और सार्वभौमिक रूप से नैतिक मूल्यों के उत्कर्ष को प्रकट करती है। यह भी पढ़ें- मिनीलैंड द ग्लोबल स्कूल में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.