नैनीताल, फरवरी 19 -- नैनीताल। डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में गुरुवार को 'पौधे बांटो कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। इस दौरान अखरोट और नींबू प्रजाति समेत कुल 150 पौधे वितरित किए गए। विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन का ऋण चुकाने के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। मुख्य अतिथि डॉ. आशुतोष पंत ने कहा कि पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी देखभाल करना भी आवश्यक है। डॉ. पंत को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। दौरान प्रो. हरीश बिष्ट, राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम समन्वयक डॉ. शिवांगी, प्रो. किरण बर्गली, प्रो. सुषमा टम्टा, प्रो. नीलू, डॉ. प्रभा, डॉ. हेम, डॉ. नवीन, डॉ. श्रुति, डॉ. नीता रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...