डीएसबी में छात्र-छात्राओं समेत 23 लोगों ने किया रक्तदान
नैनीताल, मई 2 -- नैनीताल। डीएसबी परिसर में शनिवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। परिसर के 23 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने रक्तदान किया। जीबी पंत पुस्तकालय में डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर और डायरेक्टरेट ऑफ विजिटिंग प्रोफेसर, एनएसएस, एनसीसी व आईक्यूएसी की ओर से संयुक्त रूप शिविर लगाया गया। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल रहीं। कार्यक्रम का संचालन प्रो. ललित तिवारी ने किया। छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों और शिक्षकों ने जिला अस्पताल बीडी पांडे के डॉ. प्रियांशु और उनकी टीम की मौजूदगी में स्वेच्छा से रक्तदान किया। यहां प्रो. एचसीएस बिष्ट, प्रो. गीता तिवारी, डॉ. गगनदीप, डॉ. शिवांगी, प्रो. लता पांडे, प्रो. संजय पंत, डॉ. अनीता बोहरा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- डीएसबी में रक्तदान शिविर का आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.