नैनीताल, अगस्त 22 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर स्थित वाणिज्य विभाग की ओर से विद्यार्थियों में वित्तीय जागरूकता और जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो दिवसीय वित्तीय साक्षरता अभियान 'सशक्त' का आयोजन 24 और 25 अगस्त को किया जाएगा। पहले दिन वाणिज्य सभागार में विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे। जिसमें प्रो. ऋत्विक दुबे और सामाजिक उद्यमी मनोज भट्ट विद्यार्थियों से वित्तीय साक्षरता, वित्तीय प्रबंधन और जिम्मेदार वित्तीय निर्णयों से जुड़े विषयों पर संवाद करेंगे। इस दौरान निबंध लेखन और पोस्टर-पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। 25 अगस्त को भौतिकी व्याख्यान कक्ष में समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह होगा। कुलपति प्रो. डीएस रावत मुख्य अतिथि और डीएसबी परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा विशिष्ट अति...