डीएसबी परिसर में देशभक्ति नारों के बीच निकाली तिरंगा यात्रा
नैनीताल, अगस्त 14 -- नैनीताल, संवाददाता। डीएसबी परिसर में शुक्रवार को भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। आर्ट्स सभागार से निकली यात्रा में शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति नारे लगाए। कार्यक्रम का संचालन निदेशक विजिटिंग प्रोफेसर डॉ. ललित तिवारी किया। उन्होंने तिरंगे की विशेषता बताई। प्रो. आरसी जोशी ने कहा कि देश सर्वोपरि है और हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह देश के लिए काम करे। प्रो. हरीश बिष्ट ने कहा कि देश सेवा सर्वोपरि है, हमारा तिरंगा ही हमारी पहचान है। तिरंगा यात्रा के दौरान राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान और 'सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा' का सामूहिक गायन किया गया। यह भी पढ़ें- आज देहरादून में तिरंगा रैली, घर से बाहर निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.